गैस की आपूर्ति... करियां स्थित घरेल गैस एजेंसी की गाड़ी रविवार को दोपहर 12 बजे आदर्शनगर, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी में गैस की आपूर्ति करेगी। यह जानकारी प्रबंधक राजमल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि बिना डीएसी नंबर के उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। उपभोक्ता पहले ही बुकिंग करवा लें।
आज खास
धार्मिक
सत्संग : संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
भंडारा : शनिदेव मंदिर मुगला में मणिमहेश यात्रियों के लिए भंडारा दोपहर 12 बजे से होगा।
खेलकूद
समापन : बनीखेत स्कूल में चल रही अंडर-19 जिला स्तरीय खेलों का समापन सुबह 10:30 बजे होगा।
अभ्यास : पुलिस मैदान बारगाह स्थित बास्केट बाल कोर्ट में खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर सुबह 7 बजे से होगा।
शतरंज : बचत भवन चंबा में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह दोपहर 2 बजे होगा।