शुभारंभ - चंबा चौगान में इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक नीरज नैयर करेंगे पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे।
बैठक - तेलका में खेल मैदान न होने को लेकर तेलका यूथ क्लब की बैठक दोपहर 12 बजे होगी।
स्वास्थ्य जांच - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेच में स्वास्थ्य विभाग निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सुबह 10 बजे से लगाएगा।
क्रिकेट - पुलिस मैदान बारगाह में बीआरटीसी और बजरंग दल के मध्य क्रिकेट मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
समस्याएं सुनेंगे - जुलाहकड़ी स्थित अपने आवास पर सदर विधायक नीरज नैयर लोगों की समस्याएं सुबह 9 बजे से सुनेंगे।
आवेदन - वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में मार्च 2026 में होने वाली एसओएस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवदेन कर सकते हैं।
गैस सिलिंडर आपूर्ति- शहर के धड़ोग, चौंतड़ा और बनगोटू में पराशर गैस एजेंसी की ओर से सुबह 10 से सायं 5 बजे तक से गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।