कबड्डी - भनौता में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होंगे।
समापन - बनीखेत में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन दोपहर 2:00 बजे होगा।
क्रिकेट - ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत जंबो इलेवन और पैराग्लाइडिंग टीम के बीच सुबह 10:00 बजे से मैच होगा।
बैठक - तेलका यूथ क्लब के पदाधिकारी बाजार में पब्लिक लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढ़ाने को लेकर पूर्वाह्न 11:00 बजे से बैठक करेंगे।