फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 1807 शिविर लगाकर जांचा स्वास्थ्य

Wed, 08 Oct 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत 1807 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं और पुरुषों में विभिन्न गंभीर बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेषकर 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते रोगों की पहचान सुनिश्चित करना था। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पूरे जिले में पांच मल्टी स्पेशियलिटी कैंप भी आयोजित किए गए। ये शिविर स्वास्थ्य उपकेंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक के स्तर पर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से उच्च रक्तचाप के 15,992 पुरुष और 1,05036 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा मधुमेह के लिए 15301 पुरुष एवं 93,070 महिलाओं की स्क्रीनिंग, मुंह, छाती और सर्वाइकल कैंसर के लिए 11023 पुरुष और 96835 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार 4221 गर्भवती महिलाओं का चेकअप हुआ। एनीमिया के लिए 76,084 महिलाओं की स्क्रीनिंग, टीबी के लिए 13,187 पुरुष और 1,02162 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 1995 निक्षय मित्रों का पंजीकरण किया। शिविरों के जरिए 390 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 11 कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें