चंबा प्रवास - विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11:00 बजे भटियात के मेल-चुहान और समलेऊ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
पूजा-अर्चना - मुगला स्थित शनिदेव मंदिर में पूर्वाह्न 11:00 बजे विशेष पूजा-अर्चना होगी।
टीमें सुनेंगी समस्या - सलूणी क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कृषि विभाग पूर्वाह्न 11:00 बजे निकलेंगी और किसानों की समस्याएं सुनेंगी।
सफाई अभियान - सुल्तानपुर वार्ड में नगर परिषद के कर्मचारी सफाई अभियान सुबह 9:00 बजे से चलाएंगे।