क्रिकेट - पुलिस मैदान बारगाह में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चुराह और सराहन बॉयज के बीच मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
प्रशिक्षण - ग्राम पंचायत कुलेठ में क्षेत्र की महिलाओं को नारी अदालत की कार्यवाही को लेकर प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दिया जाएगा।
वार्षिक समारोह -राजकीय महाविद्यालय भलेई में वार्षिक समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
बैठक - हिम आंचल पेंशनर संघ बनीखेत की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पूर्वाह्न 11 बजे होगी।
अभियान - स्वास्थ्य विभाग की टीमें सुबह 10 बजे से तंबाकू मुक्त अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगी।