क्रिकेट - चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सुल्तानपुर जूनियर और खज्जियार टीमों के बीच मैच सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।
फाइनल - पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला द्रबला और हिमालयन टाइगर टीमों के बीच पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
रोजगार मेला - बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से लगाया जाएगा।
शिविर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह दोपहर 12:00 बजे होगा।
जागरूकता रैली - राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन जागरूकता रैली का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।