खेल - चौगान में राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी और खो-खो के मुकाबले पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होंगे।
लोकार्पण - विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया दोपहर 12:10 बजे हटली में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, पटवार मंडल भवन और पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
प्रार्थना सभा - इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्किट हाउस चंबा में कांग्रेस की ओर से प्रार्थना सभा पूर्वाह्न 11:00 बजे होगी।
शिविर - मंगला विद्यालय में एनएसएस शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में सफाई अभियान सुबह 10:00 बजे चलाया जाएगा।
- तेलका यूथ क्लब की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे होगी। इसमेंं खेल मैदान बनाने को लेकर विचार-विर्मश किया जाएगा।