रैली - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में एनएसएस शिविर के दौरान जागरूकता रैली पूर्वाह्न 11:00 बजे से निकाली जाएगी।
क्रिकेट - ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चंबा स्ट्राइकर और सुल्तानपुर जूनियर टीमों के बीच मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
जागरूकता - समर्थ अभियान 2025 के तहत डलहौजी, बनीखेत, हटली, सिहुंता, खज्जियार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता - कन्या विद्यालय चंबा में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन दोपहर 11:00 बजे होगा।
साक्षात्कार - जिला रोजगार कार्यालय चंबा में सुरक्षा कर्मियों के पदों को लेकर साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से होंगे।