फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जान पर खेलकर रेस्क्यू किए मणिमहेश यात्री, अब मिला स्टेट अवाॅर्ड

Tue, 14 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
​एसडीओ शैलेष राणा मंत्री अनिरूद्ध सिंह से अवार्ड ​हासिल करते हुए। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
चंबा। जान पर खेल मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने वाले लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शैलेष राणा को स्टेट अवाॅर्ड मिला है। मंगलवार को शिमला में समर्थ-2025 कार्यक्रम में उन्हें पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह अवाॅर्ड दिया। पहले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को आना था। उन्हें जरूरी कार्य के चलते हमीरपुर जाना पड़ा। ऐसे में उन्होंने अनिरुद्ध सिंह को कार्यक्रम में भेजा गया। मणिमहेश यात्रा के दौरान जब भारी बारिश हुई तो करीब 100 श्रद्धालु जोत रोड पर डुगली नाला में फंस गए। पानी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया। इस दौरान एसडीओ शैलेष राणा ने वहां जाकर उन सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रात होने तक वह मौके पर डटे रहे। इसके बाद जब वह लौट रहे थे तो मार्ग को खुलवाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। उन्हें डॉक्टरों ने 15 दिन तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी। सिर पर लगी चोट के चलते उन्हें सात टांके भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें