भंडारा - कस्से माता मंदिर में वार्षिक भंडारा दोपहर 12:00 बजे से लगेगा।
भजन-कीर्तन - मुगला स्थित हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
सफाई अभियान - नगर परिषद की ओर से धड़ोग वार्ड में सुबह 9:00 बजे से सफाई अभियान चलाया जाएगा।
प्रशिक्षण - जिला मुख्यालय स्थित रंगमहल में युवाओं के लिए चंबा चप्पल का प्रशिक्षण सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
हॉकी - चंबा के चौगान में युवतियों को हॉकी का प्रशिक्षण सुबह 7:00 बजे से दिया जाएगा।
समस्याएं सुनेंगे - सदर विधायक नीरज नैयर बारिश से हुए नुकसान का जायजा शहर के क्षेत्रों में पूर्वाह्न 11:00 बजे से लेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात
गैस आपूर्ति - करियां स्थित घरेलू गैस एजेंसी मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 मुगला, हरदासपुरा और आदर्शनगर में गैस आपूर्ति करेगी। इसके अलावा एक गाड़ी करियां के समीप भी वितरण करेगी।