फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिटी में आज

Sat, 21 Nov 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज खास
विज्ञापन

बैठक
चर्चा : तेलका यूथ क्लब की बैठक सुबह 10 बजे होगी। इसमें बाजार में पार्किंग के अभाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

प्रभात फेरी : गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

शिविर
सफाई अभियान : पीएमश्री स्कूल चुवाड़ी के एनएसएस स्वयंसेवी सुबह 9 बजे स्थानीय बाजार में सफाई अभियान चलाएंगे।

जांच : पशुपालकों के लिए पशु विभाग भटियात में सुबह 10 बजे शिविर का आयोजन करेगा। इसमें बाहरी जिलों की ओर जाने वाली भेड़ों की जांच होगी।

धार्मिक
भजन-कीर्तन : जिला मुख्यालय स्थित हरिराय मंदिर में महिलाएं दोपहर 12 बजे भजन-कीर्तन करेंगी।

काम की बात:
गैस की आपूर्ति ... शहर के चौंतड़ा, सपड़ी और धड़ोग मोहल्ले में पराशर गैस एजेंसी की ओर से रविवार को घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। एजेंसी के मैनेजर राजमल ने बताया कि बिना ई-केवाईसी किसी भी उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

ओपीडी सेवाएं बंद... मेडिकल कॉलेज चंबा में रविवार की छुट्टी के चलते सभी ओपीड़ी बंद रहेंगी। मरीजों को आपातकालीन कक्ष में ही उपचार मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें