फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर में जबरन घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी

Sat, 21 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना डलहौजी में घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, किशन चंद निवासी गांव चनुई ने दिग्विजय सिंह निवासी गांव चनुई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस आया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 68/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 332(c), 115(2), 352 और 351(2) में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की आगामी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें