सफाई अभियान - नगर परिषद की ओर से शहर में अस्पताल रोड पर सफाई अभियान चलाया सुबह 9:00 बजे से चलाया जाएगा।
अभ्यास - चंबा चौगान में शहर के युवा फुटबाल का अभ्यास सुबह 7:00 बजे से करेंगे।
शिविर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन दोपहर 3:00 बजे से होगा।
स्वास्थ्य जांच- पैराडाइज चिल्ड्रन के चुवाड़ी केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सुबह 10:00 बजे से लगाया जाएगा।
बैठक - परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक पुराना बस स्टैंड में पूर्वाह्न 11:00 बजे होगी।
अभियान - मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा।