चंबा शहर में करवाचौथ व्रत को लेकर शहर में खरीदारी करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ के बीच लगा गा
चंबा। करवाचौथ पर्व को लेकर जिला मुख्यालय के बाजारों में बुधवार को भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने जहां खरीदारी की, वहीं मेहंदी लगाने वालों के पास भी दिनभर जुटीं रहीं। इस दौरान जाम ने उनकी खूब परीक्षा ली। पूरा दिन बड़ी संख्या में लोगों के बाजार आने पर जाम का आलम बना रहा। उधर, बाजार में भीड़ देखकर कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए।