चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल में सिरमौर ने बिलासपुर को 5-0, सोलन ने कुल्लू को 3-0 और ऊना ने मेजबान चंबा को 1-0 से हराया।
कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम वर्ग में ऊना के दिव्यांशु ने कुल्लू के ईशान को हराया। दूसरे मैच में बिलासपुर के कार्तिकेय ने शिमला के शुभम को पटखनी दी। तीसरे मैच कुल्लू के हमीरपुर के नितिन भाटिया ने कुल्लू के आशीष को पराजित किया, जबकि चंबा के रमेश ने कांगड़ा के आकाश को हराया। वहीं, 74 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में सोलन के सूरज चंदेल ने हमीरपुर के यशपाल, 79 किलोग्राम वर्ग में हमीरपुर के राजेंद्र धीमान ने मंडी के सिद्धार्थ ठाकुर, 86 किलोग्राम वर्ग में चंबा के मनीष ठाकुर ने कांगड़ा के पर्व जम्वाल और 92 किलोग्राम वर्ग में सोलन के अनुराग राणा ने मंडी के पीयूष को हराया। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इसमें सदर विधायक नीरज नैय्यर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। यह जानकारी सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने दी।