फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूलन स्कूल में बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन  में स्वीप कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन में अध्यापकों की ओर से शत प्रतिशत मतदान के प्रति प्रोत्साहन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता तथा अन्य लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। बच्चों ने मतदान के महत्व को उत्साह से समझा और मतदान के प्रति अपने विचार साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान पाठशाला के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया संवधी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रिंसिपल राजेश भोगल, बीएलओ मेघ सिंह, प्रवक्ता पवन कुमार और सभी अध्यापक गण सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें