फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश से ढहा डंगा, विद्यार्थियों की आवाजाही रिस्की

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाा कुम्हारका को जाने वाले खस्ताहाल रास्ते से बच्चों को पक
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारका के प्रवेश द्वार के समीप डंगा धंस गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते ऐसी नौबत आई। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सावधानी से आवाजाही करने के निर्देश दिए। साथ ही इस मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। गौरतलब है कि रविवार को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते स्कूल प्रवेश द्वार के साथ डंगा धंस गया है और अब बच्चों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। विद्यार्थियों सोनम कुमार, ललित कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि ने विभाग से मांग की है कि जल्द डंगे का निर्माण किया जाए। प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने बताया कि बरसात के बाद विद्यालय परिसर को जाने वाले रास्ता पानी के बहाव में बह गया है। इस बाबत शिक्षा विभाग को सूचित करवा दिया गया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें