फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी कैचमेंट क्षेत्र में दिखीं हिमालयी सेरो की तस्वीरें

विज्ञापन
चंबा में डलहौजी के कैचमेंट कैचमेंट क्षेत्र में कैमेरे में कैद दुर्लभ हिमालयी सेरो।स्रोत विभाग
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी कैचमेंट क्षेत्र के घने जंगलों में पहली बार दुर्लभ वन्यजीव हिमालयी सेरो की तस्वीरें सामने आई हैं। वन विभाग के मुताबिक यह डलहौजी कैचमेंट क्षेत्र में हिमालयी सेरो की उपस्थिति का पहला प्रलेखित (दस्तावेजी) प्रमाण है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता की पुष्टि हुई है, बल्कि पश्चिमी हिमालय में इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हिमालयी सेरो एक अत्यंत शर्मीला और दुर्लभ खुरदार वन्यजीव है, जो सामान्यतः घने जंगलों, चट्टानी ढलानों और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करता है। इसकी रहस्यमयी जीवनशैली के कारण इसका प्रत्यक्ष दर्शन बहुत कम होता है। ऐसे में इसकी स्पष्ट वीडियोग्राफी और तस्वीरें मिलना वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि डलहौजी कैचमेंट क्षेत्र के वन जैव विविधता से समृद्ध हैं और यहां दुर्लभ वन्यजीवों के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास उपलब्ध है। वीडियो और तस्वीरों के रूप में प्राप्त यह दस्तावेज भविष्य में वन्यजीवों की निगरानी, अनुसंधान तथा संरक्षण योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
डलहौजी के डीएफओ डॉ. कुलदीप सिंह जम्वाल ने कहा कि हिमालयी सेरो की तस्वीरें जंगलों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में कैद होना वन विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह हमारे वनों की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिक महत्व को दर्शाता है। ऐसे वैज्ञानिक प्रमाण वन्यजीव संरक्षण की रणनीतियों को मजबूत करेंगे और वन विभाग प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और वन्यजीवों की सतत निगरानी के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस रिकॉर्डिंग से भविष्य में वन्यजीव अनुसंधान, जैव विविधता के दस्तावेजीकरण तथा संरक्षण कार्यक्रमों को और मजबूती मिलेगी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा में सहयोग करें और जंगलों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या वन्यजीवों को परेशान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें