चंबा। चंबा के उदयपुर में खनन विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने उदयुपर में रावी तट में खनन कर रहे छह ट्रैक्टरों के चालान काटे।
खनन विभाग की टीम को देखकर कई चालक मौके से फरार हो गए। विभाग ने चालान काटने के साथ ही ट्रैक्टर चालकों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जिला खनन अधिकारी ज्योति पुरी ने बताया कि उदयपुर में रावी नदी में खनन कर रहे छह ट्रैक्टरों के चालान काटे गए हैं। विभाग नदी नालों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।