फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक हफ्ते में हटेंगे नगर परिषद एरिया में बने अवैध खोखे

Wed, 15 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में अवैध खोखों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस पर खोखा धारकों ने प्रशासन से एक सप्ताह का समय देने की मांग की। संयुक्त अभियान के दौरान नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा, थाना प्रभारी जगबीर सिंह, नगर परिषद के वन रक्षक सुनील टंडन सहित फील्ड स्टाफ मौजूद रहा। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अवैध खोखे न हटाए पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें