फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कसाकड़ा में हटाया जाएगा अवैध निर्माण

विज्ञापन
कसाकड़ा में अवैध रूप से तैयार की गई टीन की दुकान।
विज्ञापन
चंबा। शहर के कसाकड़ा वार्ड में रातोंरात अवैध रूप से टीन का खोखा (दुकान) खड़ कर दिया गया। इसको लेकर नगर परिषद सख्त हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि कसाकड़ा वार्ड में किया गया अवैध निर्माण नगर नियोजन और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने निरीक्षण के बाद आरोपी को नोटिस जारी किया है। अब दोबारा निरीक्षण के दौरान उस अवैध दुकान को हटाया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने भी अवैध निर्माण पर नाराजगी जताई है। वार्ड पार्षद देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने इस अवैध निर्माण की जानकारी नगर परिषद को दी थी। यह खोखा पहले लकड़ी का था, जिसकी जगह अब टीन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें