चंबा। कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग को जीतने के लिए प्रदेश सरकार के किए लॉक डाउन के दौरान अवैध रूप से शराब के बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस थाना चंबा और चुवाड़ी की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 72 बोतलें शराब और चालीस लीटर लाहण पकड़ी है। है।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में विशेष अन्वेषण इकाई चंबा की पुलिस टीम भराड़ी मार्ग पर गश्त पर थी। इसी दौरान होबारा की तरफ से करनैल सिंह निवासी बोरी लेकर आया। टीम ने शक के आधार पर बोरी की जांच की। इसमें से 48 बोतलें शराब की बरामद की।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम ने चालीस लीटर देसी शराब अशोक की गाड़ी से बरामद की। तीसरे मामले में पुलिस थाना थाना चंबा की टीम ने बालू बाजार में लाल चंद निवासी थिसला की दुकान से 24 बोतलें देसी शराब बरामद की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।