फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पासिंग करवाने वाहन लाएं तो चिट्टा से बचने का संदेश जरूर लिखवाएं

Sun, 01 Sep 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। सूबे में बढ़ रहे चिट्टा के प्रचलन के बाद अब परिवहन विभाग भी इस गंभीर विषय पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। वाहनों में एक संदेश के जरिये लोगों को चिट्टा का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वाहन मालिकों को निर्देश दिए हैं कि जब भी वे गाड़ी पासिंग के लिए लेकर आएं तो अपने वाहन की एक तरफ चिट्टा से बचें का संदेश भी लिखवाएं। इससे लोग जागरूक होंगे। परिवहन विभाग की इस तरह की पहल का मकसद चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नियमित अवधि के वाहन वाहनों की पासिंग होती है। इसके लिए विभाग की ओर से शेड्यूल तय किया जाता है। अलग-अलग तिथियां निर्धारित वाहनों की जांच की जाती है। इस दौरान गाड़ी की फिटनेस देखी जाती है। तमाम प्रकार के जागरूकता संदेश भी लिखवाए जाते हैं। बहरहाल, समय के साथ जागरूकता संदेशों में भी बदलाव किया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश भर में इन दिनों चिट्टा का प्रचलन बढ़ रहा है। खासकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। ऐसे में इस गंभीर विषय को जागरूकता के सहारे ही खत्म किया जा सकता है। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से भी इस गंभीर मामले को लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। इसके तहत पासिंग के लिए आने वाले हर वाहन पर चिट्टा से बचें का संदेश लिखा जा रहा है।

वाहनों में अकसर दिखते हैं यह संदेश
वाहनों की पासिंग के दौरान वाहन मालिकों को विभाग जागरूकता संदेश गाड़ियों में लिखवाने के लिए निर्देशित करता है। बहरहाल, चिट्टा को लेकर भी परिवहन विभाग ने जागरूकता संदेश लिखवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि अब वाहनों में चिट्टा से बचें संदेश वाहन मालिकों को लिखवाने होंगे। कहा कि पासिंग के दौरान इसकी जांच की जाएगी। चिट्टा के प्रचलन के बीच सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वे जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें