चंबा। एचआरटीसी निगम चंबा की ओर से बुधवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आरएम चंबा शुगल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान निगम की ओर से न्यू बस स्टैंड चंबा में हलवा वितरित किया गया। साथ ही मिष्ठान भी बांटे गए। इसके अलावा निगम की ओर से बस स्टैंड को इलेक्ट्रोनिक लाइटें से सजाया गया है। आरएम ने सभी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। संवाद