फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रांतीय प्रधान का तबादला वापस न हुआ तो चक्का जाम, वर्कशॉप से नहीं निकलेंगी बसें

Sun, 21 Jun 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, चंबा में जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

प्रदेश भर में चक्का जाम करने की चेतावनी, सरकार को दिया कल तक अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम में कर्मचारियों की आवाज बनकर उनकी मांगें उठाने वाले प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर के तबादले ने माहौल गर्मा दिया है।
चंबा में रविवार को हुई गेट मीटिंग में चालकों-परिचालकों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने तबादले के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो नेता कर्मचारियों के हक, लंबित देनदारियों और मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा था, सम्मान देने के बजाय उसका तबादला कर दिया गया। इस फैसले को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारी हितों की बात करने वालों को ही निशाना बनाया जाएगा तो इसका जवाब संगठन सड़क पर उतरकर देगा।
विज्ञापन

प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर ने कहा कि प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे। हर मंच पर कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठा रहे थे लेकिन उनका चंबा तबादला कर दिया गया। यह फैसला कर्मचारियों के आत्मसम्मान पर चोट है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर तबादला आदेश वापस नहीं लिया तो निगम की वर्कशॉप से एक भी बस बाहर नहीं निकलेगी। प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार को 23 जून तक समय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई एक व्यक्ति के तबादले की नहीं रह गई है, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों और संगठन की ताकत से जुड़ा मुद्दा बन गई है। कर्मचारी किसी भी दबाव या कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें