फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 15 दिन में बिल जमा नहीं करवाया तो अस्थायी तौर पर कटेगा कनेक्शन

Mon, 22 Jul 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। विद्युत उपमंडल सिहुंता के 140 विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा न करवाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो उनका कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक बार अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद 250 रुपये की राशि अतिरिक्त शुल्क के तौर पर देनी होगी। उसके बाद बोर्ड कनेक्शन बहाल करेगा। बोर्ड की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
बिजली बोर्ड की इन उपभोक्ताओं के पास करीब 74 हजार रुपये की राशि बिल के रूप में फंसी है। हालांकि, बिल भरने के लिए बोर्ड ने कई कहा, लेकिन उपभोक्ताओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। बहरहाल, अब बोर्ड ने लेटलतीफी उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। नोटिस जारी कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। विद्युत उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 140 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें