फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रशासन नहीं निकाल पाया हल तो पुस्तकालय करना पड़ेगा बंद

Sun, 09 Nov 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लक्ष्मी नाथ पुस्तकालय समिति की मासिक बैठक विनय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्य सुरेंद्र जसरोटिया ने हैरानी जताई कि लक्ष्मी नाथ ट्रस्ट कोरोना से पहले पुस्तकालय सहायक व अखबारों आदि का पूरा खर्च वहन करता था, अब पिछले पांच वर्षों से बंद कर दिया है। अन्य कर्मचारियों को यथावत मासिक वेतन दिया जा रहा है तथा सभी खर्चे किए जा रहे हैं। प्रशासन को कई बार अवगत करवाने पर भी कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

समिति के सदस्य पिछले पांच वर्षों में अपना निजी खर्चा डेढ़ लाख से ज्यादा कर चुके हैं। इस मामले को लेकर अब समिति के सभी सदस्य उपायुक्त व तहसीलदार से मिलेंगे ताकि पुस्तकालय का सही संचालन हो सके। अगर प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो पुस्तकालय मजबूरन बंद करना होगा। इससे पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थी, श्रद्धालु व वरिष्ठ नागरिक परेशान होंगे। बैठक में रमेश सिंह, राजेंद्र बगलवान, भूपिन्द्र जसरोटिया, सुरेंद्र सिंह, मनजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें