फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान कर सुनिश्चित करें इलाज : डॉ. कविता

Wed, 24 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सीएमओ कार्यालय चंबा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि वे जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्क्रीनिंग करके छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान करके उनके इलाज की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि हर स्वास्थ्य संस्थान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं जैसे जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मां की प्रसव से पहले और प्रसव के बाद की देखभाल, यूनिवर्सल टीकाकरण अभियान तथा परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
जिले में टीबी के सभी मरीजों को सौ फीसदी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत लाभ मिल रहा है। इसके अलावा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, गैर संचारी रोगों का सर्वेक्षण और निक्षय मित्र योजना को लेकर सभी बीएमओ से प्रगति रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन


वहीं, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया के बैठक में निर्देश दिए कि हर सीएचओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, सीएच, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज से टीबी के लक्षणों वाले मरीजों को जांच के लिए भेजने की व्यवस्था करेगा। प्रत्येक ब्लॉक में टीबी के मामलों का जल्द पता लगाने और मरीजों को हर प्राइमरी स्वास्थ्य संस्थान जांच की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर डॉ. उमर जलाली नोडल ऑफिसर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. सुनील कक्कड़, डॉ. प्रतीक और आयुष विभाग से डॉ. संदीप वैद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें