फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाम तेरे की जोत लगाई...शबद से भक्ति रस में लगवाई डुबकी

Sun, 08 Feb 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मैहला में कीर्तन दरबार के दौरान मौजूद संगत।संवाद
विज्ञापन
चंबा। श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार गुरुद्वारा काकड़ोलू और मैहला में सजाया गया। इस दौरान कह रविदास आस लग जीवो, चिर भइयो दर्शन देखे, तुम करो दया मेरे साईं, माटी का पुतरा कैसे नचत है और तुम शरणायी आया ठाकुर, नाम तेरे की जोत लगाई आदि शबदों से रागी जत्थे ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। अजीत भट्ट, रोहित कुमार मैहला वाले, कुलबीर सिंह, सुनील कुमार, अमरजीत सिंह, ओंकार सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। सुबह आसा दी वार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके उपरांत गुरु कीर्तन, पाठ का भोग, आरती और अरदास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान एलआर ठाकुर, गुरु रविदास सभा मैहला के प्रधान इंद्र सिंह और सचिव अश्वनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें