फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर में नौ लाख से स्थापित होंगे तीन नए हाइड्रेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जल शक्ति विभाग जल्द ही चंबा शहर के मोहल्लों में तीन नए हाइड्रेंट लगाने जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से विभाग को लॉकडाउन से पहले नौ लाख की राशि जारी की गई थी। विभाग की ओर से हाइड्रेंट लगाने के लिए पाइपें भी मंगवा ली गई थी। जिन्हें चौगान नंबर दो में रखा गया है। लॉकडाउन लगने के बाद विभाग हाइड्रेंट का कार्य शुरू नहीं कर पाया। अब लॉकडाउन में सरकार व प्रशासन की ओर से ढील बढ़ा दी गई है। इसके चलते विभाग की ओर से शहर में हाइड्रेंट का कार्य शुरू करवाने को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। शहर के मोहल्लों में तीन हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आगजनी की घटनाएं होने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे में जल शक्ति विभाग व दमकल विभाग की ओर से शहर में हाइड्रेंट की संख्या बढ़ाने को लेकर एक प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया गया था। इस प्रस्ताव के अनुसार जिला प्रशासन ने जल शक्ति विभाग को शहर में तीन नए हाइड्रेंट लगाने का परामर्श दिया। इसके लिए प्रशासन की ओर से विभाग को बजट भी मुहैया करवाया गया। जल शक्ति विभाग आगामी कुछ दिनों में हाइड्रेंट लगाने का कार्य शुरू कर सकता है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि शहर में तीन नए हाइड्रेंट लगाने को लेकर पाइपें आ चुकी हैं। कुछ दिनों में हाइड्रेंट लगाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें