फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में सैलानियों के लिए बनेगा हट

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में हट का निर्माण किया जाएगा। लकड़ी का हट बनने से जहां पर्यटकों को सुविधा मिलेगी तो वहीं, दूसरी तरफ वीवीआईपी भी इसमें ठहर सकेंगे। इस संदर्भ में वन मंत्री राकेश पठानिया ने वन्य प्राणी विभाग को संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, वन्य प्राणी विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के आसपास प्रस्तावित जगह तलाशी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर वन्य प्राणी विभाग की ओर से हर गांव में सोलर लाइट भी लगाई जाएगी। विभाग के पास करीब पचास सोलर लाइटों की डिमांड भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में हर साल लाखों की संख्या में सैलानी देश भर के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं। हालांकि, करीब डेढ़ साल में कोरोना के चलते पर्यटन व्यवसाय रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। लेकिन, अब सरकार की ओर से दी गई छूट से एक बार फिर खज्जियार पर्यटकों से गुलजार होने लगा है।
विज्ञापन

वन्यप्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वन मंत्री ने दौरे के दौरान वूडेन हट के निर्माण की संभावना संबंधित आदेश दिए हैं। इसके अलावा खज्जियार के विभिन्न गांवों में पचास सोलर लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें