फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अक्षय तृतीया... आभूषण कारोबारी तैयार, चंबा में आठ गाड़ियां भी बुक

Thu, 09 May 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में आभूषणों की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में अक्षय तृतीय के दिन बेहतर कारोबार की उम्मीद कारोबारी लगा बैठे हैं। एक तरफ चंबा के आभूषण कारोबारी तैयार हैं, दूसरी तरफ नई गाड़ियां भी लोग खरीदेंगे।
विज्ञापन

वाहन एजेंसियों में करीब आठ नई गाड़ियां पहले से ही बुक हैं। ग्राहक अक्षय तृतीय के दिन ही इन गाड़ियों को खरीदेंगे। वाहन एजेंसी मालिकों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अक्षय तृतीया के दिन को कारोबारी कारोबार के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
उम्मीद है कि इस दिन कारोबारियों का कारोबार बेहतर रहेगा। गौरतलब है कि अक्षय तृतीय के दिन जहां लोग नए वाहनों की खरीद करते हैं तो वहीं आभूषणों की खरीद भी शुभ मानते हैं। देश भर में इस दिन लोग खरीदारी करते हैं और नई चीजें घर लेकर जाते हैं। नवरात्रों की तरह ही कारोबार होने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन


स्वर्णकार जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि अक्षय तृतीय को लेकर नए नए डिजाइन के आभूषण तैयार किए गए हैं। बताया कि यह दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है और लोग खरीदारी करते हैं।

स्वर्णकार पुष्प राज शम्मी का कहना है कि अक्षय तृतीय को लेकर ग्राहकों को उनकी पसंद के आभूषण उपलब्ध करवाए जाएंगे। कहा कि इस दिन लोग खरीदारी के लिए उत्साहित रहते हैं।

स्वर्णकार सतनाम ग्रोवर का कहना है कि आज के फैशन के अनुसार आभूषण उपलब्ध हैं। कहा कि अक्षय तृतीय के दिन अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी के महाप्रबंधक रवि वैद्य का कहना है कि अक्षय तृतीय के दिन वाहनों की खरीद के लिए लोग संपर्क में हैं। बताया कि आठ से दस गाड़ियां पहले ही बुक की गई हैं। बताया कि इसी दिन ग्राहकों को गाड़ियों की चाबियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें