फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में उड़ेंगे मानव परिंदे, दूसरी साइट को मिली मंजूरी

विज्ञापन
खज्जियार में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ करते प्रधान देश राज। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में मानव परिंदे उड़ेंगे। पैराग्लाइडिंग के लिए दूसरी साइट को मंजूरी मिल गई है। रविवार को पैराग्लाइडिंग के लिए चयनित लाहड़ा-दरोल साइट का पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान कई मानव परिंदों ने पर्यटकों संग आसमान में उड़ान भी भरी। पर्यटक स्थल खज्जियार में उपरोक्त साइट में पैराग्लाइडिंग की मंजूूरी को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी। मंजूरी मिलने से पैराग्लाइडिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पैराग्लाइडिंग व्यवसाय से 50 से अधिक युवा जुडे़ हैं। पंचायत प्रधान ने साइट का उद्घाटन करते हुए सभी युवाओं से कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। पर्यटकों व अपनी सुरक्षा को लेकर भी पूरा ध्यान रखें। वहीं युवाओं ने साइट की मंजूरी को लेकर सरकार व पर्यटन विभाग का आभार जताया है। पहली साइट जड़ौता-लाहड़ है। जहां से उड़ान भरी जाती है। अब दूसरी साइट लाहड़ा-दरोल को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि खज्जियार में जो भी लोग पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं। उनका पंचायत में पंजीकरण होगा। पैराग्लाइडिंग को लेकर सभी पैराग्लाइडरों का रेट एक सामान होना चाहिए। पर्यटकों से ज्यादा पैसे ऐंठने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के लिए पंचायत की ओर से आगामी दिनों में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति के 25 युवाओं को चयनित किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के लिए युवाओं के पास जमा दो कक्षा का सर्टिफिकेट, एससी प्रमाणपत्र व आधार कार्ड होना अनिवार्य रहेगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन युवाओं को प्रमाणपत्र भी आवंटित किए जाएंगे। इस मौके पर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन दरोल के प्रधान विकास कुमार सहित अन्य युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें