फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हम घर साजन आया शब-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गुरु रविदास जयंती मोहल्ला धड़ोग स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारा में सुबह सर्वप्रथम झंडा रस्म अदा की गई। तदोपरांत शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर को अटूट लंगर लगाया गया। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रात्रि कीर्तन दरबार का आयोजन भी किया गया। गुरु रविदास सभा चंबा के वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश पाल ने बताया कि रात्रि कीर्तन दरबार में कवलजीत सिंह नूर ने अपने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने हम घर साजन आया, कह रविदास सभे जग लुटेया, साची प्रीत हम तुम संग जोरी, तुम संग जोर अवर संग तोरी आदि शबद गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैयर और गुरु रविदास सभा के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें