फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एरियर न मिलने से एचआरटीसी के पेंशनर परेशान

विज्ञापन
चंबा में बैठक के दौरान सेवानिवृत परिवहन निगम कर्मचारी कल्याण संघ के पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 के वेतनमान में हुई बढ़ोतरी का एरियर अभी तक नहीं मिला है। इससे सेवानिवृत कर्मचारियों में प्रबंधन के खिलाफ रोष है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन से जल्द एरियर प्रदान करने की मांग की है। बताया कि डीए सहित स्वास्थ्य बिलों का भुगतान भी जल्द किया जाए। 2023 में सेवानिवृत ओपीएस कर्मचारियों को जल्द पेंशन सुविधा देने, 65-70-75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन बढ़ोतरी करने की भी मांग उठाई गई। हिमाचल परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कल्याण मंच के जिला उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने पिछले तीन महीने से लगातार पहली तारीख को पेंशन का भुगतान होने पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व निदेशक रोहन ठाकुर का भी आभार जताया। मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच की मासिक बैठक पुराना बस अड्डा सपड़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ठाकुर दिवान चंद ने की। इसमें सबसे पहले सभी जिला और प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी गई। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए चालक देविंद्र कुमार को टोपी और बैज पहनाकर अध्यक्ष ने सम्मानित किया गया। बैठक में विक्रम शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, जय प्रकाश, कर्म चंद, जोगिन्द्र, माधो राम, सुखदेव, आनंद कुमार, प्रीतम सिंह, शराफत, डुमणु राम, सुभाष चंद, देश राज, कस्तूरी लाल, विष्णुदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें