फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी के कर्मचारियों की अब लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Sun, 11 Jan 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारी और कर्मचारी अब मोबाइल एप के माध्यम से हाजिरी दर्ज करेंगे। निगम प्रबंधन के अनुसार मोबाइल एप से लगाई गई हाजिरी की जानकारी सीधे हेड ऑफिस तक पहुंचेगी। इससे कर्मचारियों की समयपालन व्यवस्था पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी और फील्ड वर्क सहित कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर मोबाइल एप से हाजिरी न लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि कार्य में सुधार लाया जा सके।
ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रखा गया है। यह व्यवस्था मेकेनिकों, वर्कशॉप कर्मचारियों सहित एचआरटीसी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होगी। सभी को मोबाइल एप से जुड़कर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि इस एप से न केवल कर्मचारियों की उपस्थिति पर नियंत्रण रहेगा बल्कि कार्यों में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी। कर्मचारियों और मेकेनिकों के मोबाइल में यह एप उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें