फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा तक एचआरटीसी के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Mon, 31 Aug 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालक से लेकर मेकेनिक और अधिकारियों तक सभी रहेंगे ड्यूटी पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है।
यात्रा के दौरान बसों के लगातार संचालन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पविहन निगम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मणिमहेश यात्रा समाप्त होने तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। चालक-परिचालक, मेकेनिक सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी नियमित रूप से ड्यूटी पर रहेंगे। रविवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। यात्रा से पहले भी अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और भरमौर की ओर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के चलते बसों की मांग भी बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया जा रहा है। बसों के सुचारू संचालन के साथ-साथ खराब होने वाली बसों को तुरंत ठीक करने के लिए मेकेनिकों की उपलब्धता भी जरूरी है। इसी को देखते हुए निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के चलते सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। यात्रा समाप्त होने के बाद ही कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें