फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किलाड़ से पुंटो मार्ग पर एचआरटीसी बस का ट्रायल

Fri, 20 Sep 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में परिवहन  निगम की किलाड़-पुंटो रूट की बस का सफल परीक्षण के बाद आवासीय आयुक्त पां
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ से पुंटो मार्ग पर शुक्रवार को परिवहन निगम की बस का ट्रायल किया गया। आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी की अगुवाई में यह परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर पहले एचआरटीसी बस सेवा पुंटो पुल तक उपलब्ध थी। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 3 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण छिकणी गांव तक कर दिया है। इसके बाद ग्रामीणों की सुविधा के लिए एचआरटीसी बस का परीक्षण किया गया। बताया कि लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग में कुछ स्थानों पर सुधार करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द निगम की बस सेवा पुंटो के छिकणी गांव तक शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान रवि शर्मा, संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें