फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चढ़ाई पर हांफी एचआरटीसी की बस, यात्रियों ने धक्का लगाकर किया स्टार्ट

Wed, 04 Nov 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंजराड़ू-नगरोटा रूट पर खटारा बस से सफर करने को मजबूर यात्री, तीसरी बार बीच रास्ते में आई खराबी
विज्ञापन

10 से 11 घंटे के पहाड़ी सफर में सुरक्षा को लेकर यात्रियों ने उठाए सवाल, नई बसें भेजने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भंजराड़ू-नगरोटा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस चमेरा बांध से आगे चढ़ाई पर अचानक बंद हो गई। बस के जवाब देने से यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ी। आखिरकार यात्रियों ने धक्का लगाकर बस को स्टार्ट किया। यात्रियों का आरोप है कि इस महीने तीसरी बार बस बीच रास्ते में खराब हुई है।
विज्ञापन

संजीव कुमार, रोबिन कुमार, सागर सिंह, केशव कुमार, रतन चंद, शीतल कुमारी, अपूर्वा ठाकुर और सुषमा ने बताया कि भंजराड़ू से नगरोटा तक का सफर करीब 10 से 11 घंटे का है। इतने लंबे और दुर्गम रूट पर निगम को तकनीकी रूप से दुरुस्त बस चलानी चाहिए, लेकिन पुरानी बसों के कारण यात्रियों को बार-बार परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि पहाड़ी चढ़ाई पर बस खराब होने से सफर में देरी के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि रास्ते में कोई बड़ी तकनीकी खराबी या हादसा होने पर जिम्मेदारी कौन लेगा। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से इस रूट पर बेहतर हालत वाली बस उपलब्ध करवाने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या आई। नई बसें उपलब्ध होते ही इस रूट पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें