फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-पठानकोट हाईवे पर फिर हांफी एचआरटीसी बस

Sat, 01 Aug 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
उदयपुर के पास खराब ख़डी सरकारी बस : संवाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ से चंबा आ रही पांच किलोमीटर पहले उदयपुर के पास हुई खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचआरटीसी की बसों के खराब होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को चंडीगढ़ से चंबा आ रही एचआरटीसी बस उदयपुर के समीप खराब हो गई।
बस के पहिये चंबा से करीब पांच किलोमीटर पहले थम गए। हाईवे के किनारे बस खड़ी रहने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।बस खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री दूसरी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलिशा शर्मा, अनिता कुमारी, मोहन कुमार, रोशन कुमार, कमल कुमार और रोहित ने कहा कि एचआरटीसी बसों का खराब होना आम बात हो गई है। हर दिन किसी न किसी रूट पर बस खराब हो रही है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबी दूरी के रूटों पर भेजी जाने वाली बसों की तकनीकी जांच और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई है। बस को दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें