फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निकली थी चंबा से शिमला के लिए, लाहड़ू में हांफी एचआरटीसी की बस

Wed, 20 Sep 2023 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंबा-शिमला रूट पर निकली बस लाहड़ू के पास बीच राह में ही हांफ गई। बस में आई तकनीकी खराबी के कारण 11 सवारियों को परेशान होना पड़ा। आधे घंटे तक बस की मरम्मत करने के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद चंबा-शिमला रूट पर निकली दूसरी सुपर फास्ट बस में सवारियों को रवाना किया। इस दौरान सवारियां निगम की लचर व्यवस्था को कोसती नजर आईं।
विज्ञापन

सवारियों में अमित कुमार, योगराज, प्रताप चंद, नरेश कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार, केशव सिंह और मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4:00 बजे वे चंबा-शिमला बस में सवार होकर शिमला के लिए निकले थे। सुबह 8:00 बजे के करीब लाहड़ू में पहुंचने पर अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई।
चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी जांच की और परिचालक को भी सूचित किया। चालक-परिचालक दोनों बस की मरम्मत करने का अपने स्तर पर प्रयास करते रहे। आधे घंटे के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी। इससे बस में सवार यात्री परेशान हो गए। इसके बाद चंबा-शिमला रूट पर निकली दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि चंबा-शिमला रूट पर रवाना हुई निगम की बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण कुछ देर के लिए यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सवारियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें दूसरी बस में गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें