बनीखेत(चंबा)। चिंतपूर्णी से चंबा आ रही सरकारी बस का नैणीखड्ड के समीप डीजल खत्म हो गया। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटा बस नैणीखड्ड में ही रुकी रही। यह घटना वीरवार को सामने आई। सूचना मिलने के बाद बनीखेत से डीजल भिजवाया गया। इसके बाद गाड़ी चंबा के लिए रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी-तलवाड़ा-चंबा रूट की बस नैणीखड्ड के समीप पहुंचते ही रुक गई। इसके बाद चालक ने बस की जांच की। तब पता चला कि गाड़ी का डीजल खत्म हो गया है। मामले की सूचना बनीखेत बस अड्डा इंचार्ज को दी। इसके बाद बनीखेत से डीजल भिजवाया गया। इस कारण यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
बनीखेत बस अड्डा इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि डीजल खत्म होने के बस रुक गई थी। बनीखेत से डीजल समयानुसार भिजवाया गया, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।