फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदोरा से चौबिया जा रही सरकारी बस की बनीखेत के समीप फूल गई सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। इंदौरा से भरमौर-चौबिया रूट पर रवाना हुई एचआरटीसी की बस बीच रास्ते में बनीखेत के समीप खराब हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, चालक और परिचालक ने बस को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया। मगर उनकी मेहनत काम नहीं आई।
विज्ञापन

इसके बाद परिचालकों ने एचआरटीसी के कार्यालय में इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे दूसरी बस को रूट पर भेजा गया। इसके बाद यात्री भरमौर और चौबिया के लिए रवाना हुए। बस खराब होने से एक घंटे तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब 7 बजे इंदौरा से चली। साढ़े दस बजे जब बस बनीखेत पहुंची तो यहां अचानक खराब हो गई। उस समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे।
यात्री रशपाल, जैसी राम, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, संजय कुमार, पुष्पा देवी और अशोक कुमार ने बताया कि बस खराब होने से उन्हें एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार किराया बढ़ोतरी कर रही है वहीं, दूसरी तरफ बसें बीच रास्ते में दम तोड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रूट पर दौड़ाने से पहले बसों की जांच की जाए। इसके साथ ही नई बसों की मांग भेजी जाए।
विज्ञापन

बनीखेत के अड्डा प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बस किसी कारण से खराब हो गई है। इसकी जगह दूसरी बस में सवारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें