फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 807 किशोरियों को लगाया एचपीवी का टीका

Thu, 09 Apr 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी देता है टीका : डॉ. जालम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अब तक जिले में 807 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जिले की हर पात्र किशोरी तक इस जीवन रक्षक टीके को पहुंचाना है।
विज्ञापन

इससे भविष्य में उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे से सुरक्षित किया जा सकता है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप है। इस टीके को राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता दी जा रही है। इसे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रांतियों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनाएं। यह टीका न केवल कैंसर से बचाव करता है, बल्कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि अगला टीकाकरण 11, 12, 19, 26 अप्रैल और तीन मई को जिले के 27 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें