फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचपीवी टीकाकरण अभियान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महत्वाकांक्षी जिले के तहत चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने यह निर्देश समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिए। उन्होंने खंड स्तर पर भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आकलन भी किया। उन्होंने जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। इसे कारगर बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। इससे अभिभावकों और छात्राओं को टीके के महत्व, प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी सरल जानकारी मिल सके। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें प्रजनन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, गैर संचारी रोगों की रोकथाम शामिल रहे। इसके अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पूरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नवदीप राठौर, डॉ. दिपेश बराल, डॉ. पदमा, डॉ. विवेक, डॉ. नरिंदर, डॉ. सुमित सहित सभी स्वास्थ्य खंडों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें