फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवाओं को कॅरिअर पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने की। कॅरिअर काउंसलिंग सत्र से पहले ऑन जॉब ट्रेनिंग के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। करीब एक माह तक इन प्रशिक्षुओं ने कार्यालय में विभागीय कार्यप्रणाली को जाना। काउंसलिंग सत्र में युवाओं को कॅरिअर मार्गदर्शन के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही विभाग की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास, बेरोजगारी और औद्योगिक भत्ते के बारे में जागरूक किया गया। सत्र में राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, शक्ति प्रसाद, अमिता कुमारी, पिंकी कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें