बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला-2026 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार हुए मुकाबले में एचपीसीए बनीखेत ने बनीखेत इलेवन को 77 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीसीए बनीखेत की टीम ने निर्धारित ओवरों में 201 रन बनाए। हिमांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। ईशांत ने 46 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बनीखेत इलेवन की ओर से साहिल ने 2 विकेट हासिल किए।
निर्धारित 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनीखेत इलेवन की टीम एचपीसीए बनीखेत के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 124 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम से नितिन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। एचपीसीए बनीखेत की ओर से ईशांत ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर एचपीसीए बनीखेत ने मुकाबला 77 रन से अपने नाम कर लिया। संवाद