फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कैसे होगी खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान, जब लोग ही अनजान

Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद चंबा की व्यवस्थाओं से शहरवासी अनभिज्ञ है। दो माह पहले खुले में कूड़ा फेंकने वालों की शिकायत करने के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर पर महज तीन शिकायतें पहुंचना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन

अगर लोगों को इस नंबर के बारे में पता ही नहीं है तो कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कैसे हो पाएगी। यहां पर चौंकाने वाली बात सामने आई है कि नगर परिषद चंबा की ओर से व्हाट्सएप नंबर का बेहतर तरीके से प्रचार-प्रचार ही नहीं किया गया। ऐसे में शहर के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में लगने वाले कूड़े के ढेर की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचना मुश्किल है।
वहीं, नगर परिषद चंबा की ओर से पहले चरण में शहर के वार्डों में ठेकेदार के सफाई सुपरवाइजर और पार्षर्दों समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबर अंकित करने के लिए सूचना पट्ट लगाने की योजना रही है। इस योजना को लेकर अभी महज सूचनापट्ट बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद चंबा वार्डों, मोहल्लों के लिए कोई योजना चलाती है तो इस बारे में मोहल्लावासियों को भी जानकारी होनी चाहिए, लेकिन यहां पर उलट ही चल रहा है। नेक राम निवासी हरदासपुरा
वार्डों के मोहल्लों, गलियों को स्वच्छ बनाने की योजना बेहतरीन है, लेकिन इसकी जानकारी भी शहरवासियों को होनी चाहिए। डॉ. डीके सोनी निवासी जुलाहकड़ी
बंद कमरे में बैठकर निर्णय लेने और उसे लागू कर देने से चंबा साफ और स्वच्छ नहीं होगा। शहरवासियों का योगदान भी जरूरी है। लेखराज धीमान निवासी जनसाली
नप चंबा की ओर से वर्तमान समय में मोहल्ला कमेटी बैठकें कर रही हैं, जो किशहर वासियों की समस्याओं, मांगों को हल करने के लिए बेहतरीन कदम है। सुरेश कश्मीरी निवासी बंशी गोपाल

इस नंबर पर करें शिकायतकूड़े-कर्कट संबंधी शिकायत के लिए नप चंबा ने 80917-79840 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसमें शहरवासी सुबह 10 से 5 बजे तक कूड़ा न उठाने, खुले में कूड़ा फेंकने वालों, कूड़े के ढेर संबंधी लोकेशन सहित फोटो भेज सकते हैं। नगर परिषद समस्या के समाधान के निर्देश ठेकेदार के सुपरवाइजर को निर्देश देगी। साथ ही समस्या हल होने पर शहरवासी को अपडेट देगी। वहीं, स्वयं सहायता समूह की 22 महिलाओं की भी हर वार्ड में ड्यूटी लगाई गई है। हर मोहल्ले की दो महिलाएं वार्ड के मोहल्लों में जाकर पता करेंगी कि उनके घरों से अलग-अलग कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं।
शहरवासियों के बिना सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता। नप ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। दो माह में महज तीन शिकायतें आई हैं। इस नंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया। आगामी दिनों में नंबर के प्रचार-प्रसार के लिए पम्पलेट बांटे जाएंगे। राखी कौशल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें