फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की शाम तीन आशियाने जलकर राख

Thu, 12 Nov 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सदर विधायक चंबा के पुश्तैनी गांव सुनारा के कुंडी में दीपावली की शाम लगभग साढ़े छह बजे लकड़ी से बने तीनमंजिला तीन मकानों ने आग पकड़ ली। इससे पहले अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच पाता आग से तीनों मकान जलकर पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हो गए। इस घटना से कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लगभग अस्सी लाख रुपये की संपत्ति जल गई।

आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को टीम ढाई घंटे का सफर सवा घंटे में तय करके पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन मंजिल के तीन मकान अंदर रखे सामान के साथ पूरी तरह से राख बन चुके थे। इन मकानों में रहने वाले तेरह परिवार अब बेघर हो चुके हैं। उधर, प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आग ने इन 13 लोगों को किया बेघर
दौलत राम पुत्र लाला राम, बाबू राम पुत्र लाला राम, नारायण सिंह पुत्र लाला राम, रमेशो पुत्र लाला राम, संदीप पुत्र दौलत राम, सुभाष पुत्र बाबू राम, चमन सिंह पुत्र जगदेव राम, ज्ञासो राम पुत्र जगदेव राम, सरण दास पुत्र जगदेव राम, गगना देवी पत्नी कर्म चंद, सुरजीत पुत्र अमर सिंह, अजय पुत्र अमर सिंह, रिंकू पुत्र अमर सिंह।

राहत कार्य करने वाले अग्निशमन विभाग के कर्मचारी
लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार, चालक कमल सिंह, प्रशामक चैन लाल, प्रशामक पवन कुमार, प्रशामक मनोज कुमार व गृृहरक्षक सतीश कुमार और उत्तम चंद।

 आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। विभाग को समय पर इसकी सूचना मिल गई। जिससे राहत कार्य भी समय पर हुआ, अन्यथा नुकसान की संभावना बढ़ सकती थी।
विज्ञापन

कलासो राम, जिला अग्निशमन अधिकारी

प्रभावितों को दी पांच-पांच हजार फौरी राहत राशि
इस मामले की जांच कर रहे नायब तहसीलदार धरवाला बालकृष्ण ने बताया कि प्रभावितों को पांच:पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि नुकसान की रिपोर्ट को शीघ्र अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें